दूल्हा बने महाकाल ने सेहरे में दिए दर्शन


महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन मंगलवार को ज्योतिर्लिंग महाकाल दूल्हा बने और भक्तों को सेहरे में दर्शन दिए। सोमवार को रातभर महाकाल के गर्भगृह में महापूजा चली और सुबह 4.30 बजे पंडे-पुजारियों ने भगवान को सवा मन फूलों फलों से बना सेहरा धारण कराया। सप्तधान्य के मुघौटे में सजे महाकाल की छवि निराली थी। दिन में 12 बजे भस्मारती हुई। भस्मारती में महाकाल ने अर्द्धनारिश्वर रूप में दर्शन देकर भक्तों को अभिभूत किया।

Previous
Next Post »