विश्व में बढ़ रहा है सोलर पावर का नेटवर्क 

अफ्रीकी देश मोरक्को ने हाल ही में अपने क्वार्जाट सोलर पावर प्लांट शुरू किया है। यह दुनिया के सबसे बड़े सोलर संयंत्रों में से एक है, जिसके पहले चरण की शुरुआत हुई है। 2018 तक इसका कुल क्षेत्रफल 6000 एकड़ हो जाएगा, तब यह विश्व के बड़े संयंत्रों में शामिल हो जाएगा। इसे नूर-1 नाम दिया गया है, जिसके साथ नूर-2 और नूर-3 भी जुड़ेंगे। यहां से 11 लाख लोगों को विद्युत आपूर्ति की जानी है। 

इजराइल भी देश के दक्षिणी हिस्से में बड़ा संयंत्र लगा रहा है, जो अगले साल शुरू हो जाएगा। दुनियाभर में 20 से अधिक प्रमुख देशों ने इस दिशा में कदम बढ़ा लिए हैं। इन संयंत्रों का मुख्य उद्‌देश्य लागत कम करके अधिकतम ऊर्जा उत्पादन करना है। इसमें परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का उपयोग लगातार कम करना भी शामिल है। जिन देशों ने बड़े सोलर पावर संयंत्र लगाए हैं, उनमें भारत, अमेरिका, चीन, दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीका, फ्रांस, जर्मनी और जापान प्रमुख रूप से शामिल हैं। सामान्य तौर पर 2008 में स्पेन ने बड़े क्षेत्र में ऐसे संयंत्र लगाने की शुरुआत की थी, इसके बाद जर्मनी ने इस दिशा में कदम बढ़ाया। सबसे ज्यादा सोलर संयंत्र 2009 से 2014 के बीच स्थापित किए गए हैं।
Previous
Next Post »